फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : व्यक्ति को सबसे पहले स्वस्थ रहना आवश्यक : श्री ज्ञेय सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैन मुनि सप्तम पट्टाचार्य 108 श्री ज्ञेय सागर जी महाराज ने कहा कि मंदिर जाने से व्यक्ति को ऊर्जा मिलती है। बच्चों को मंदिर अवश्य जाना चाहिए। इससे उनके अंदर एक ऊर्जा पैदा होगी, जिससे उनका भविष्य बनेगा। वह शुक्रवार को यहां हलवाई खाना स्थित जैन मंदिर में प्रवचन दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले स्वस्थ रहना आवश्यक है, क्योंकि यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आप कोई भी कार्य नहीं कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में एक उपवास अवश्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ने का सबसे बड़ा कारण मोबाइल फोन है। माता-पिता बच्चों के ऊपर ध्यान नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ बैठकर उनकी बातों को साझा नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि हर दो-तीन घंटे बाद व्यक्ति को अपनी आंखों को ठंडे पानी से अवश्य धोना चाहिए। इससे पहले श्री जैन नवयुवक अध्यक्ष उमाशंकर जैन के नेतृत्व में जैन मुनि की भव्य अगवानी की गई। उनके मंगल विहार प्रवचन में उमाशंकर जैन, राकेश जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, पंकज जैन, मोनू जैन, अमित जैन, गगन जैन, राम वार्ष्णेय, पुलकित जैन, सौरव जैन रानू, धीरज जैन रिंकू, राहुल जैन, अतुल जैन, विजय जैन, नेमीचंद जैन आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें