न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली के पीछे से गुजर रहे सिकतरा महासिंहपुर मार्ग से सलेमपुर के लिए जा रहे संपर्क मार्ग पर सोमवार की देर शाम को बाइक सवार युवकों ने हाथरस से कस्बा हसायन के लिए आ रहे स्कूटी सवार एक छात्र से 1.19 लाख रुपये कीमत का एप्पल कंपनी का आई फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने छीना झपटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
आलोक पुत्र मास्टर विनोद कुमार निवासी गांव भिंतर सीताराम सिंह इंटर कॉलेज में अध्ययनरत है और यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करता है। आलोक सोमवार की देर शाम को हाथरस से हसायन कस्बे के लिए अपने साथी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र विनोद निवासी बदनपुर के साथ स्कूटी से आ रहा था।
तभी सिकतरा-सलेमपुर संपर्क मार्ग पर कुछ बाइक सवार युवकों ने आलोक कुमार के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उनका आई फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इन युवकों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। संवाद