फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 28 और लोगों की जांच रिपोर्ट आईं निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को 28 और कोरोना संबंधी जांच रिपोर्ट आ गई है। यह सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। आज की तिथि में जिला कोरोना मुक्त है।
पिछले माह सासनी पुलिस ने सासनी की एक मस्जिद से कुछ जमाती पकड़े थे। यह दिल्ली में निजामुद्दीन में कार्यक्रम में शामिल होकर आए थे। इनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे जिला प्रशासन में खलबली मच गई थी। इन चारों की बाद में दूसरी और तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब जिला प्रशासन ने कोविड- 1 अस्पताल से डिस्चार्ज कर लिया था। हालांकि यह अभी प्रशासन की निगरानी में ही एक क्वारंटीन सेंटर में हैं। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि शुक्रवार को 28 और जांच रिपोर्ट आई हैं। यह सभी निगेटिव हैं। जिला वर्तमान में कोरोना मुक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें