फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बेटी से अभद्रता का विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती के परिजनों को उससे अभद्रता करने की बात का विरोध करना भारी पड़ गया। आरोपी ने युवती के घर में घुसकर उसके भाई को बुरी तरह से पीटा, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को आरोपी को पकड़ लिया। बाद में कुछ लोग इस मामले में सुलह कराने पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि अलीगढ़ रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवक अपने ही मोहल्ले की एक युवती को देखकर आए दिन कमेंट करता है। रविवार की सुबह भी उसने ऐसा ही किया, जिसका युवती और उसके भाई ने विरोध किया। आरोप है कि आरोपी इस बात से आग-बबूला हो गया और फिर युवती के घर में घुस कर उसके भाई के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीट-पीटकर भाई को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। उसके साथ मोहल्ले के काफी लोग भी थाने पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। यहां पर कुछ लोग मामले को रफा-दफा कराने भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें