फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक फरवरी से शुरू होगा सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए एक फरवरी से सघन कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे। एसीएमओ व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. मधुर कुमार के बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी के निर्देशन में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. मधुर कुमार के अनुसार कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है, जो बैक्टिरिया के कारण होता है। यह मुख्य रूप से चमड़ी एवं तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। यह रोग धीरे-धीरे बढ़ता है और कुछ वर्षों में लोगों को पूरी तरह से कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यदि शुरुआत में ही रोग का पता चल जाए और उसका समय से उपचार शुरू कर दिया जाए तो रोगी को दिव्यांगता से बचाया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें