फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हत्यारोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के नवीपुर रजबहे पर गोली मारकर हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस इस मामले को लेकर अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिशों का दौर भी जारी है।
उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी दिन बृहस्पतिवार की रात को करीब सवा आठ बजे कोतवाली सदर इलाके के गांव खोड़ा हजारी निवासी पप्पू के 32 वर्षीय बेटा दिनेश की 30 वर्षीय पत्नी भावना की नवीपुर रजबहे गंगाधाम कॉलोनी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनेश गोली लगने से घायल हो गया था। उसका आगरा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने इस मामले में सुरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर विष्णु उर्फ शिवा उर्फ फौजी निवासी नंदराम नगरिया और नन्ने गौतम उर्फ नहना निवासी सादाबाद के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। इस मामले से जुड़ी अन्य बातों की भी पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली सदर प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि गोली लगने से महिला की मौत के मामले के आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना के पीछे की अन्य बातों की भी जांच की रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें