फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: क्वारंटीन किए गए परिवारों को घर से बाहर नहीं निकलने की दी हिदायत

विज्ञापन
सहपऊ: क्वारंटीन परिवार को घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी देते डॉक्टर व पुलिस कर्मी। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा में होम क्वारंटीन किए गए परिवार के लोगों के घर से बाहर घूमने फिरने की शिकायतें मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस ने इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पांचों परिवार के सदस्यों को घर से बाहर नहीं निकलने की कड़ी चेतावनी दी।
इसके साथ ही पूरे परिवार के सदस्यों को कहा कि यदि इस चेतावनी के बाद उन लोगों ने घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बे के पांच परिवार के कुछ सदस्य 29 अप्रैल को सासनी में उनके रिश्तेदारी में हुई महिला के मौत होने के बाद उसके दाह संस्कार में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन

मृतक महिला के पुत्र के मेडिकल जांच के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कस्बे के उन सभी परिवारों का मेडिकल चेकअप किया था जो सासनी में मृतक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। उन परिवारों के सभी सदस्य चेकअप में स्वस्थ मिले थे। हालांकि, एहतियातन उन्हें घर में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें