न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी के सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में एक कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर महिलाओं के कमरे में घुसकर ताक-झांक की।
यह गंभीर आरोप सपा नेता रामनारायण काके ने लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से की है। पत्र के माध्यम से कहा है कि तहसील सासनी में सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में तैनात एक कर्मी रात में शराब के नशे में महिलाओं के कमरे में घुसकर ताक झांक करता है।
सात मई को उक्त कर्मचारी द्वारा यही हरकत की गई तो काफी हंगामा मचा और लोगों ने विरोध किया। राम नारायण को ने डीएम से उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।