फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निगरानी समितियों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के प्रभावी नियंत्रण के लिए डीएम रमेश रंजन ने जूम एप के माध्यम से बैठक की। डीएम ने सीएमओ को जिले में संचालित कोविड हॉस्पिटलों में एमबीबीएस डाक्टरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने कंट्रोल रूम में लैंडलाइन नंबरों की संख्या दोगुनी करने एवं कंट्रोल रूम में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने निगरानी समिति की संख्या में वृद्धि करने एवं जहां पर चार-पांच लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं उस स्थान पर तत्काल आरआर टीम को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह को सभी एमओआईसी के साथ बैठक करने एवं टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी/ मुरसान में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए पाइपलाइन की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी को गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरा एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने एवं केंद्रों पर गेहूं क्रय में प्रगति लाने के निर्देश दिए। प्रवासी कामगारों के लिए की गई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें