फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 42 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 40 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में 42 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट संक्रमित आई है। वहीं 40 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिले में सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक 14 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अब जिले में कोरोना के 529 सक्रिय मामले हैं।
शहर में जानकी विहार कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय वृद्ध, नाई नगला निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, श्याम नगर निवासी 50 वर्षीय महिला और 20 वर्षीय युवती, चूड़ी वाली गली निवासी 56 वर्षीय महिला, आवास विकास कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक, रामजी द्वारा निवासी 29 वर्षीय युवक, अनमोल रेजीडेंसी निवासी 30 वर्षीय युवक, इगलास अड्डा निवासी 26 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिब्बा गली निवासी 20 वर्षीय युवक, हरीओम एन्क्लेव निवासी 47 वर्षीय महिला, गुड़िहाई बाजार निवासी 26 वर्षीय युवक, साकेत कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय किशोर, तबेला गली निवासी 59 वर्षीय वृद्ध, नवल नगर निवासी 43 वर्षीय युवक सहित 42 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 40 लोग स्वस्थ भी हुए हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें