न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सोमवार की दोपहर को हुई झमाझम बारिश से अब पौधे हरे-भरे होंगे। बारिश होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। सभी विभागों को पौधों की जिओ टैगिंग करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों ने दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि वन विभाग के 21 लाख पौधों की सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं है। इस कारण वन विभाग के अधिकारियों को आसमान से होने वाली बारिश की आस है। सोमवार को हुई बारिश से वन विभाग के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। बारिश होगी तो चोरों ओर हरियाली बढ़ेगी। बारिश न होने से वन अधिकारी खासे चिंतित थे।
मानसून की दस्तक से अधिकारियों को लग रहा है इस साल रोपे गए पौधे लंबाई पकड़ लेंगे। वन विभाग ने जिओ टैगिंग के लिए सभी विभागों को एप दिया गया है। जिसकी मदद से भी विभाग को नियत समय में जिओ टैगिंग के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि पौधों की हकीकत पता चल सके।