फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीकाकरण केंद्रों की संख्या में वृद्धि करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को कोविड टीकाकरण की अनिवार्यता के दृष्टिगत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में टीकाकरण केंद्रों की संख्या में वृद्धि करते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को टीका लगवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक एमओआईसी के माध्यम से प्रत्येक विकास खंड एवं शहरी क्षेत्र में कोविड टीकाकरण के लिए अतिरिक्त 10-10 टीमें बनाते हुए अधिक से अधिक संख्या में कोविड टीकाकरण कराएं। यदि किसी स्थान पर कोविड वैक्सीन की उपलब्धता कम रहती है तो टीमें एक दूसरे से समन्वय स्थापित करते हुए वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी को समस्त कोविड-19 की गतिविधियों जैसे कोरोना टीकाकरण, सैंपल टेस्टिंग, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, मेडिसिन किट वितरण, आरआर टीम आदि के लिए तहसील आवंटित करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एमओआईसी के माध्यम से कोविड टीकाकरण कराए जाने के लिए विस्तृत प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को निगरानी समितियों को वितरण किए जाने के लिए अधिक से अधिक संख्या दवाओं की किट उपलब्ध कराने और सर्वे के दौरान जिन व्यक्तियों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है, उनका नाम, पिता का नाम, पता, क्रियाशील मोबाइल नंबर सहित सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए। सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रतिदिन अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने एवं निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग जिले में संचालित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में सहायता के लिए स्थापित नंबर 05722-227076, 227041, 227042, 227043, 227044 , 227045, 227046, 227047, 227048, 227049 के अतिरिक्त उपलब्ध मोबाइल फोन नंबर -6398157925, 6397038371, 6395773130, 6395515487 एवं 6398225648 पर संपर्क कर समस्या का समाधान पा सकते हैं। इस मौके पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डीके अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिजेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. पवन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें