न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू का लोग पालन नहीं कर रहे। सोमवार की सुबह जब बाजार खुले तो जमकर भीड़ उमड़ी और लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। कई ऐसी दुकानें भी खुलीं, जिनके खुलने की इजाजत नहीं थी।
कर्फ्यू के दौरान भी सुबह जब बाजार खुले तो काफी भीड़ खरीदारी के लिए बाजारों में दिखी। कई मुख्य बाजारों में तो जाम लग गया। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी भूल गए। तमाम लोग बिना मास्क लगाए भी दिखाई दिए।
पुलिस ने हालांकि चेकिंग की, लेकिन इसके बाद भी ऐसी काफी दुकानें खुलीं, जिनके खुलने की अनुमति नहीं है। यह दुकानें देर शाम तक खुली रहीं। हालांकि कुछ बाजारों में दोपहर बाद सन्नाटा छा गया। सड़कों पर कुछेक लोगों की आवाजाही बनी रही।