फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: उत्तर प्रदेश दिवस के क्रियान्वयन को लेकर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश दिवस को कामयाब बनाने में जुटें अफसर
विज्ञापन

सीडीओ ने विकास भवन में बैठक कर दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी ने उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
सीडीओ आरबी भास्कर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, लोक निर्माण विभाग, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग, पंचायतराज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, महिला कल्याण विभाग तथा अन्य संबंधित विभाग संयुक्त रूप से समन्वय स्थापित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम को बेहतर तरीके से आयोजित किया जाए। डीपीआरओ बनवारी सिंह, बीएसए हरीशचंद्र, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, डीपीओ डीके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें