फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विरोधी दल देश में अराजकता फैलाने की कर रहे हैं कोशिश

विज्ञापन
हाथरस: भाजयुमों के कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाते हुए। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
विरोधी दल देश में अराजकता फैलाने की कर रहे कोशिश
विज्ञापन

नागरिकता कानून के समर्थन में भाजयुमो ने बनाई मानव शृंखला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजयुमो ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पुरानी कलेक्ट्रेट में मानव शृंखला बनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज क्षेत्र के महामंत्री अभिषेक गोपाल शर्मा मौजूद थे। मौके पर मुख्य अतिथि अभिषेक गोपाल ने कहा कि देश भर में विरोधी पार्टियां सीएए का विरोध कर रही हैं। इससे देश में अराजकता का माहौल फैलाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज जो विपक्ष हमारी पार्टी की पंथनिरपेक्षता पर सवाल उठा रही है, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि आपकी पंथनिरपेक्षता बहुत सीमित है और हमारी बहुत व्यापक। कार्यक्रम सह संयोजक अमन जैन ने कहा कि इस बिल से देश के किसी भी मुस्लिम को नुकसान नहीं है। यह बिल नागरिकता छीनने के लिए नहीं है बल्कि देने का है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चौ. चंद्रवीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार होते हुए इस देश में किसी भी धर्म के नागरिक को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा जी, भूरा पहलवान, रूपेश उपाध्याय, भाजपा नगर अध्य्क्ष शरद माहेश्वरी, रवि वार्ष्णेय, अनुराग शर्मा, गजेंद्र सिंह राना, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र वार्ष्णेय, शिवदेव दीक्षित, धर्मेंद्र उपाध्याय, धीरज जैन, दिनेश शर्मा, अशोक गोला , अर्जुन वाल्मीकि, मोहित शर्मा, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, सुचेता जॉन, शालिनी पाठक, प्रशांत मिश्रा, नवनीत गौतम, बादल दीक्षित, रूपेश वार्ष्णेय, अजय रावत, गौरव दीक्षित, देवेंद्र चौहान, बबिता वर्मा, अंकित गौड़, रजत अग्रवाल, शनी चौधरी, विमल प्रधान, शेखर वार्ष्णेय, अमन वार्ष्णेय, अभिनाश शर्मा, शुभम कुशवाहा, सौरभ शर्मा, अतुल जी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें