फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ठीक से कार्य न करने वाली संस्थाओं का अनुबंध समाप्त करने के निर्देश

विज्ञापन
हाथरस : स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के अधिकारियों के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं कूड़ा उठाने का काम कर रही हैं। यदि उनके द्वारा ठीक से काम नहीं किया जा रहा है तो ऐसी संस्थाओं का अनुबंध समाप्त कर नई संस्थाओं का चयन किया जाए।
बैठक में डीएम ने सभी ईओ, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों को घरों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग उठवाने एवं रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन नगर पालिका और नगर पंचायतों द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है, वह तत्काल इसको शुरू कराते हुए काम शुरू कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को शत-प्रतिशत कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं पर भी कूड़े के ढेर या जलभराव की समस्या मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी ईओ को पॉलिथीन के खिलाफ कार्य योजना बनाकर छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें