शहर के शिव कॉलोनी में जलभराव की शिकायत लंबे समय से एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा को मिल रही थीं। एसडीएम सदर ने शिकायत के निस्तारण के लिए शिव कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया कि क्षेत्र में जलभराव की स्थिति है। इस कारण क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। जलभराव से यहां के बाशिंदों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम सदर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आदेश दिया कि तत्काल भूमिगत पाइपलाइन डालकर जल निकासी सुनिश्चित कर इस समस्या का निस्तारण किया जाए।