आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर एक वर्षीय बच्ची की नाली में डूबकर मौत हो गई। परिवार के लोग उसको जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर जोगिया रोड पर एक ईंट-भट्ठा है।
वहां मजदूर ईंट पथाई का काम करते हैं। मंगलवार को वहां मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान एक मजदूर नंदलाल की एक वर्षीय बच्ची ईंट पथाई के लिए भरे गए पानी (भरा) में गिर गई, जिससे वह पानी में डूब गई। आनन-फानन उसको निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह लोग रोते-पीटते हुए उसके शव को वहां से ले गए।