सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक मई को हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सिकंदराराऊ रोड पर कस्बा मेंडू के निकट बाइक सवार रतन वार्ष्णेय निवासी गली तबेला की बाइक को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे रतन गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था और वहां से आगरा के एक नर्सिंग होम में दाखिल कराया था। रतन की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार को उनके शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद