फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोविड के नियमों का पालन करते हुए आज खुलेंगी औद्योगिक इकाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार को कोरना कर्फ्यू के दौरान आमजन की आवाजाही बंद रहेगी, लेकिन औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मी संचालक द्वारा जारी किए गए पास के जरिए फैक्टरी में काम करने आ जा सकेंगे। इस दौरान उन्हें कोविड के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस में करीब पांच सौ पंजीकृत छोटी-बड़ी फैक्टरियां हैं। इन फैक्टरियों में करीब दस हजार कर्मी कार्य करते हैं। कोरोना कर्फ्यू के दौरान उद्योग धंधे बेपटरी न हो इसके लिए शासन स्तर से गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी अपने कर्मियों को पास जारी करेंगे। उस पास के जरिए वह फैक्टरी तक आ जा सकेंगे। कार्य के दौरान कर्मियों को मास्क लगाना होगा। प्रवेश से पूर्व थर्मल स्कैनिंग होगी। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा। औद्योगिक संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता ने कर्मियों से कोविड नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें