फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष अरुणेश का हुआ स्वागत

विज्ञापन
अरूणेश वार्ष्णेय का स्वागत करते ब्रजप्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर और उप्र कृषक समृद्धि आयोग के ? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ की बैठक शनिवार को श्रीराम गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस मौके पर प्रांत और जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें चुनाव अधिकारी व बृज प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने मंच से अरुणेश वार्ष्णेय को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। उनका फूल मालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया।
बृज प्रांत के अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि भारतीय किसान संघ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुसांगिक संगठन है। सभी जिलों में संगठन के गठन की प्रक्रिया चल रही है। ये गैर राजनीतिक किसानों का संगठन है। उन्होंने कहा कि अरुणेश वार्ष्णेय को हाथरस जिले में संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज को उठाने के लिए जिलाध्यक्ष जैसे अहम पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

वह किसानों के अधिकार और हक के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे और किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को जल्द ही जिले की कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिए। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अरुणेश वार्ष्णेय ने कहा कि वह संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किसानों के हित में कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल ने कहा कि किसानों की आवाज को उठाना ही संगठन का प्रमुख दायित्व है। इस मौके पर जगदीश शाह, प्रांत मंत्री अनिल कुमार गुप्ता, देवेंद्र सिंह लोधी, गौरीशंकर गौतम, सहप ऊ ब्लाक अध्यक्ष नीरज सिसौदिया, महेंद्र सिंह चौहान, उदय कुमार, मुनेश कुमार, इंदल सिंह, रमेशचंद्र गौतम, विकास पाठक, राजू सिंह, विनय जैसवाल, विक्रम सिंह चौहान आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें