न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्री जैन नवयुवक सभा के तत्वाधान में नयागंज स्थित ठा. नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नीचे कीर्ति स्तंभ भूमि का पूजन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री महेशचंद्र गुप्ता थे। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलिब्धयां बताईं और नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा कराए जा रहे कामों की तारीफ की।
इस मौके पर सबसे पहले आचार्य श्री विज्ञान भूषण जी महाराज ने सर्व समाज से परोपकारी जीवन व्यतीत करने के प्रेरित किया। मंत्री ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने उन्हें चांदी का मुकुट, फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा नेता वीपी भारती, रामवीर सिंह भैयाजी आदि का भी स्वागत किया गया।
नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि अब वह हाथरस आते हैं तो जगह-जगह चौराहों का विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं। एक बार वह रात करीब डेढ़ बजे हाथरस आए तो उन्होंने देखा कि नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा सफाई करा रहे हैं। समारोह में भगवान महावीर, भगवान नेमिनाथ के जयकारे लगते रहे। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को डर लगता कि हमारे कोई प्लॉट पर कब्जा न कर लें। बहन-बेटियों को घर से निकलने डर लगता था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बहन-बेटियां खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। भारत सोने की चिड़िया है। आने वाले समय में भारत विश्व शिखर पर होगा।
जैन समाज की बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप जैन, मंत्री सुधीर जैन, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, प्रबंधक अनिल जैन गुड्डू, पूर्व अध्यक्ष कैलाशचंद्र जैन सूत वाले, महामंत्री संजीव जैन भूरा, हलवाई खाना स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रबंधक राकेश जैन, आय-व्यय निरीक्षक मुकेश जैन, अतुल जैन, डॉ. डीके जैन, अनूप जैन, गगन जैन, पुलकित जैन, अमित जैन, श्वेतांक जैन, धीरज जैन रिंकू, दिलीप चूरन वाले, अरविंद जैन, राजाबाबू, महेशचंद्र जैन, राहुल जैन, संतोष जैन, संजीव जैन सूत वाले, अभिषेक जैन, धर्मेंद्र जैन, संजीव जैन, राजेश जैन, मनीश जैन, भाजपा नेता धीरज जैन, धन्य कुमार जैन सोगानी, विनीत जैन, विजय जैन, सोनू जैन, सौरभ जैन अजमेरा, जीतू जैन आदि थे।