फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बढ़ता जा रहा कोरोना का कहर, 32 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रविवार को 32 लोग कोरोना संक्रमित आए हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब कोरोना के 112 सक्रिय मामले हो गए हैं। लगातार केस बढ़ने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
रविवार को हाथरस क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवक, 76 वर्षीय वृद्ध, 20 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवक, 13 वर्षीय किशोर, 17 वर्षीय किशोर, 45 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय वृद्ध, 65 वर्षीय वृद्ध, 30 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवती, 25 वर्षीय युवती, 73 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीय वृद्ध, 34 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोर, 22 वर्षीय युवती, 33 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सिकंदराराऊ के 22 वर्षीय युवक, 5 वर्षीय मासूम, 55 वर्षीय वृद्ध। मुरसान में तीन वर्षीय बच्ची, सादाबाद के 42 वर्षीय युवक, हसायन के 35 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

लोग भूल गए कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना
कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद भी जिले में लोग न मास्क लगा रहे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे। रेलवे स्टेशन, इतवारी मेला से लेकर जिला अस्पताल व अन्य स्थानों पर रविवार को यही नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें