फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नलकूपों का बढ़ा दिया लोड, किसानों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ सर्दी किसानों की कंपकंपी छुड़ा रही है तो दूसरी तरफ बिजली अफसरों ने सर्दी में भी किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। बिजली विभाग ने बिना सूचना के नलकूपों का भार बढ़ा दिया है। विभाग ने दस हॉर्स पावर की मोटरों का लोड बढ़ाकर 13 हॉर्स पावर कर दिया है। इससे जिले के किसानों की जेब पर बोझ पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में करीब 13 हजार नलकूप उपभोक्ता हैं। अधिकांश किसानों के नलकूप पर दस हॉर्स पावर की मोटर लगी हुई हैं। मोटर के लोड के हिसाब से उपभोक्ताओं द्वारा हर माह बिल भी जमा किया जाता है। अब विभाग ने बिना सूचना के किसानों के नलकूप का लोड बढ़ा दिया है। नलकूपों का लोड दस हॉर्स पावर से बढ़ाकर 13 हॉर्स पावर कर दिया गया है, जिससे किसान खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

जिन किसानों को लोड बढ़ने के बारे में पता चल गया है, वह अब लोड कम कराने के लिए बिजली कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। विभागीय अधिकारी यह कह रहे हैं कि दस हॉर्स पावर की मोटर तो पानी भी नहीं खींच पाएगी। वैसे भी भूगर्भ जल स्तर गिर गया है, इसलिए उपभोक्ताओं की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

विजिलेंस ने पूर्व में की थी नलकूपों की जांच
हाथरस। कुछ दिन पहले जिले के किसानों ने नलकूपों के लोड बढ़ाने की शिकायत ऊर्जामंत्री से की थी। इस संदर्भ में हाथरस जंक्शन क्षेत्र में विजिलेंस ने नलकूपों की पड़ताल भी की। विभागीय अधिकारी यह कहते हैं विजिलेंस की जांच रिपोर्ट के आधार पर नलकूपों का लोड बढ़ाया गया है। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर लोड बढ़ाया गया है। कुछ लोगों की शिकायत है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें