फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी, 10 और निकले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में फिर से कोरोना संक्रमितों के निकलने की रफ्तार तेजी से बढ़ने लग गई है। रविवार को जिले में 10 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई। यकायक तेजी से कोरोना संक्रमित निकलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अशोका टाकीज निवासी 60 वर्षीय महिला, रामलीला मैदान निवासी 28 वर्षीय युवती, चामड़ गेट निवासी 15 वर्षीय किशोर, वाटर वर्क्स निवासी 26 वर्षीय युवती, सादाबाद निवासी 26 वर्षीय महिला, सासनी निवासी 57 वर्षीय पुरुष, सठिया निवासी 36 वर्षीय पुरुष, मोहनपुर निवासी 31 वर्षीय पुरुष, दोबारा वाल गली निवासी 67 वर्षीय पुरुष, हसायन निवासी 25 वर्षीय युवक की कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें