फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: श्रावण माह में गंगोत्री के जल से करिए भगवान शिव का अभिषेक

विज्ञापन
हाथरस: गंगोत्री से मंगवाया गया गंगाजल। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

श्रावण माह में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इसी बीच भक्तों लिए खुशखबरी है। यदि उनके पास गंगाजल की कमी है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कोरोना काल में शहर के मुख्य डाकघर से गंगोत्री का गंगाजल लाकर शिवभक्त भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।। मुख्य डाकघर में तीस रुपये में ढाई सौ एमएल गंगाजल की बोतल दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों कोरोना काल के चलते जिले के काफी लोग गंगाघाटों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण सावन माह में भगवान शिव के अभिषेक के लिए गंगाजल भी नहीं ला पा रहे हैं। शिवभक्तों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उन्हें शहर के मुख्य डाकघर में गंगोत्री का गंगाजल मिलेगा। श्रद्धालु तीस रुपये की राशि देकर मुख्य डाकघर से गंगाजल की बोतल ले सकते हैं। पोस्टमास्टर कृष्णकांत का कहना है कि मुख्य डाकघर में गंगोत्री के जल की बोतलें आई हैं। जिसकी कीमत तीस रुपये विभाग ने तय की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें