हाथरस : मुरसान गेट स्थित आर्य समाज कार्यालय पर टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ करते सदर विधायक हरीशंकर
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा मीतई मंडल के तत्वावधान में शनिवार को शहर के उमेश चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में सेवा संगठन के तहत वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नवीपुर कला, विभवनगर, शिवकॉलोनी, नगला टीका, सादाबाद गेट क्षेत्रों के लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने शिविर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर महामंत्री राकेश शर्मा अनाड़ी ने कहा कि इस शिविर का आयोजन जनहित में किया गया है। आगे भी संगठन के कार्यों को पूरी मुस्तैदी के साथ जारी रखा जाएगा। शिविर संयोजक रत्नेश चटर्जी ने सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक मीरा कौशिक, ललितेश शर्मा, नितिन गौतम, रवि कुमार शर्मा, योगेश शर्मा, ललित कुमार, सौनू, दीपक, नवनीत, शिवम, दीपक, अशोक अग्रवाल, सरोज कुमारी, ममता आदि थीं।