स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की रैंकिग में कूड़ा मुक्त शहर के लिए स्टार जारी किए गए हैं। कूड़ा मुक्त शहर में नगर पंचायत सहपऊ को वन स्टार मिला है। नगर पालिका परिषद हाथरस, सिकंदराराऊ सहित सभी निकाय फिसड्डी साबित हुई हैं। इन्हें कोई स्टार नहीं मिला है। इन सभी नगर निकायों में कूड़ा सड़कों पर बिखरा हुआ है।
हाथरस सहित पांच निकायों में सेप्टिक टैंक से निकले अपशिष्ट का हो रहा निस्तारण
मेंडू, पुरदिलनगर और सिकंदराराऊ नगर निकाय खुले में शौच मुक्त है। इस कारण इन नगर निकायों को ओडीएफ प्लस का दर्जा दिया गया है। सहपऊ, सादाबाद, हसायन , मुरसान , हाथरस और सासनी नगर निकाय ओडीएफ प्लस प्लस की श्रेणी में हैं। ओडीएफ प्लस प्लस से अभिप्राय है कि यह नगर निकाय खुले में शौच मुक्त के साथ साथ सभी सामुदायिक शौचालय क्रियाशील हैं और सेप्टिक टैंक से निकलने वाले अपशिष्ट का निस्तारण एफएसटीपी प्लांट में हो रहा है।
घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण में मुरसान व मेंडू फिसड्डी
हाथरस। घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण में मुरसान व मेंडू नगर पंचायत फिसड्डी हैं, जबकि अन्य शेष नगर निकाय 95 फीसदी तक कूड़े का निस्तारण कर रही है। स्वच्छ सर्वेक्ष्ण की रिपोर्ट में यह स्थिति सामने आई है।
नगर पंचायत सहपऊ को छोड़कर सभी नगर निकाय घरों से कूड़ा एकत्रित करने में फिसड़डी हैं। नगर पालिका परिषद हाथरस में केवल 47 फीसदी घरों ही घरों से एकत्रित किया जा रहा है। अन्य नगर निकायों में कूड़ा कलेक्शन की स्थिति बेहद खराब है। गीला-सूखा अलग-अलग लेने में सभी नगर निकायों की स्थिति बेहद खराब है।
यह है मुख्य बिंदु
- 2023 की तुलना में राज्य स्तर पर हाथरस, मेंडू , सिकंदराराऊ, सासनी की रैंक गिरी।
- 2023 की तुलना में राष्ट्रीय स्तर की रैंक में नगर पालिका परिषद हाथरस धड़ाम।