फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पंचायत घरों की भूमि पर अवैध कब्जे, निर्माण अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में अवैध कब्जे के कारण पंचायत घरों का निर्माण अटक गया है। पंचायत घरों के लिए प्रस्तावित भूमि पर ग्राम पंचायतों में कब्जे के मामले सामने आए हैं। इस कारण जिले की करीब 80 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत घर का निर्माण कराया जा रहा है। पंचायत राज विभाग की ओर से जिले में 170 पंचायत घरों का निर्माण किया जाना है। इसके सापेक्ष विभाग की ओर से 107 पंचायत घरों के निर्माण के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। जिले की 80 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां पंचायत घर के लिए भूमि फाइनल नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिन्हित भूमि पर अवैध कब्जे हैं। कब्जों को हटाने के लिए विभागीय और राजस्व विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर रणनीति तैयार की जाएगी और पंचायत घरों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि कई ग्राम पंचायतों में अवैध कब्जों के कारण पंचायत घरों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इन कब्जों को हटाने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें