न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत विकास परिषद वनिता शाखा की ओर से पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर मातृ छाया केंद्र के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। पर्यावरण सुरक्षा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गमलों में तुलसी के पौधे लगाकर मातृ छाया आश्रम व शाखा की सभी सदस्यों को भी वितरित किए गए। पौधों की देखरेख करने के लिए कहा गया।
अध्यक्षा एकता अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा के तहत न केवल पौधरोपण बल्कि जल संरक्षण कचरा प्रबंधन, पॉलिथीन व एसी कम से कम प्रयोग करें। बिजली, गैस पेट्रोल डीजल आदि से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को भी कम करने में सहयोग करने की अपील की।
इस मौके पर शाखा संयोजिका विनीता दुबे, सचिव अनीता मदनावत, दीप्ति वार्ष्णेय, प्रीति अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, रूपाली अग्रवाल, संजना अग्रवाल, सविता सिंह, खुशबू शर्मा, शशि अग्रवाल, राधा सिंघल, नम्रता, मीनाक्षी शर्मा, कंचन अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, शिखा अग्रवाल व अलका वार्ष्णेय आदि थीं। संवाद