फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रोग प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाना है तो मानें आयुष मंत्रालय की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अगर हमारी रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो ही हम बीमारियों से बच सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। प्रतिरोधक क्षमता को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाना ऐसे समय में और भी ज्यादा आवश्यक हो जाता है, जब पूरा विश्व कोविड-19 बीमारी के भयानक संक्रमण से गुजर रहा है और इससे बचने के लिए किसी प्रकार की वैक्सीन या दवाइयां अभी तक नहीं खोज पाए हैं। हमेशा ही बीमार होकर इलाज कराने से बेहतर बीमारी को पास नहीं आने देना है। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि आयुष मंत्रालय के द्वारा कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताए गए हैं, जिसके द्वारा अपने रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन

इन बातों पर दें विशेष ध्यान
- दिनभर गुनगुन या पीने लायक गर्म पानी पीएं।
- प्रतिदिन कम से कम तीन मिनट योगासन, प्राणायाम तथा मेडिटेशन करें।
- हल्दी, जीरा ,धनिया, लहसुन का खाने में प्रयोग करें।
- सुबह को एक चम्मच चवनप्राश लें।
- तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, अदरक तथा मुनक्के से बनी हर्बल चाय/काढ़ा का प्रयोग दिन में कम से कम दो बार लें। स्वाद बढ़ाने के लिए प्राकृतिक मीठा या नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन

- गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर दिन में दो बार अवश्य लें।
ऐसे बढ़ाएं रोक प्रतिरोधक क्षमता
- सुबह व शाम को नाक में शीशम या नारियल का तेल या फिर घी लगाएं।
- एक चम्मच शीशम या नारियल का तेल मुंह में डालें, सटके नहीं, दो-तीन मिनट के लिए मुंह के अंदर घुमाए और थूक दें।
- गुनगुने पानी से दिन में दो तीन बार कुल्ला करें।
- अजवाइन या हरा पुदीना गर्म पानी में डालकर दिन में एक बार भाप लें।
- लांग का सेवन शहर या मीठे पदार्थ में मिलाकर करें।
- सूखी खांसी या गले में खराश होने की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें