फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समाज को बांटना है तो मानवता व दानवतावाद में बांटिए : शर्मा

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते पूर्व मंत्री एवं विधायक श्याम सुंदर शर्मा। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

बसपा के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री एवं विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि राजनीति के सौदागरों ने देश को विघटनकारी शक्तियों के हाथ में सौंप दिया है। आज के नेताओं की बिरादरी ने समाज को जातिवाद एवं धर्म के नाम पर विभाजित कर दिया है। यदि समाज को बांटना ही है तो मानवतावाद एवं दानवतावाद में बांटिए।
बहुजन समाज पार्टी का लक्ष्य कर्म है, जिसमें समता, ममता, प्रेम, स्नेह एवं निर्माण और संप्रभुता शामिल है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कमजोर व्यक्ति हाथ मिलाता है। भाजपा एवं समाजवादी पार्टी ने कमजोरी के कारण अन्य दलों से हाथ मिलाया है। बसपा की सोच रचनात्मक एवं निर्माणकारी है।
विज्ञापन

पार्टी का मुख्य उद्देश्य हर गरीब व्यक्ति को मकान एवं शिक्षामित्रों को स्थायी नौकरी देना, पुरानी पेंशन बहाल करना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई जा रहीं फर्जी एफआईआर को निरस्त कराना है।
भाजपा की करनी और कथनी को जनता देख चुकी है। यह पार्टी और इसकी सरकार गरीब, किसान व मजदूर विरोधी है। भाजपा शासन में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां बसपा के कारवां को आगे बढ़ाने आए हैं। बसपा ने स्थानीय होने के कारण संजीव काका को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

इस दौरान शिवकांत शर्मा, योगेश शर्मा, त्रिलोकी त्रिपाठी, अनिल शर्मा, सुरजीत सिंह, राजकुमार प्रधान, राकेश शर्मा, शहीद कुरैशी, प्रमोद कुमार, नवाब कुरैशी, जलालुद्दीन, बंटी, विनीत, जानिब कुरैशी, आदिल अली, कौशल कुमार, दिनेश देशमुख, सुशील कुमार शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, सौबी कुरैशी, डॉ. सतीश, अरविंद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें