फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीएससी पर कराएं पंजीकरण तो श्रमिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से कर्मकार कार्ड बनवाने की सुविधा अब कॉमन सर्विस सेंटरों (सीएससी) पर भी शुरू कर दी गई है। इसके शुरू होने के साथ ही श्रमिकों को विभाग में चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। पूर्ण दस्तावेज के साथ पंजीकरण होने के बाद कर्मकार अपने परिवार के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
इस योजना में पंजीकृत कर्मकारों एवं उनके स्वजन को पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार हो सकता है। वहीं मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में कामगार को दुर्घटनावश मृत्यु और दिव्यांगता की दशा में दो लाख रुपये तक आर्थिक सहायता मिल सकती है। इसके अलावा सरकार बच्चों की पढ़ाई एवं बेटी की शादी के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता दे रही है।
विज्ञापन

सीएससी के जिला प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले 45 प्रकार के कर्मकार उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के वेब पोर्टल पर कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद वे सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।
यह हैं जरूरी दस्तावेज
पंजीयन के लिए एक फोटो, मोबाइल नंबर (ओटीपी के लिए), आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक व नामिनी का नाम व आधार नंबर आवश्यक अभिलेख हैं।
दो योजनाएं हो रहीं संचालित
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया कि वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा दो योजनाएं संचालित हैं। पहली है मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना। इसमें पंजीकृत सभी कर्मकार एवं उनके परिवारों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। दूसरी मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में कामगार की दुर्घटनावश मृत्यु और दिव्यांगता की दशा में अधिकतम दो लाख रुपये तक आर्थिक सहायता देय होगी। अगर पंजीकरण में कोई समस्या होती है वे कर्मकार अपर श्रमायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये ले सकते हैं लाभ
45 श्रेणी के कर्मकार इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसमें धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, बुनकर, कोरी, जुलाहा, रिक्शा चालक, घरेलू कर्मकार, कूड़ा बीनने वाले कर्मकार, हाथ ठेला चलाने वाला, फूटकर सब्जी, फल-फूल विकेता, चाय, चाट, ठेला लगाने वाले, फुटपाथ व्यापारी, हमाल कूली, जेनरेटर और लाइट उठाने वाले, कैटरिंग में काम करने वाले, फेरी लगाने वाले, मोटर साइकिल व साइकिल की मरम्मत करने वाले गैरेज कर्मकार, परिवहन में लगे कर्मकार, ऑटो रिक्शा चालक, सफाई, कामगार ढोल-बाजा बजाने वाले, टेंट हाउस में काम करने वाले आदि शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें