फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खुला तेल बेचा तो होगा सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब खुला तेल बेचने वालों की खैर नहीं है। खुला तेल बेचने पर उसका सैंपल लेकर सीज कर दिया जाएगा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पत्र के बाद स्थानीय अधिकारियों ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
खुले खाद्य तेल एवं सरसों तेल युक्त बहु स्रोतीय खाद्य तेलों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। क्योंकि इसमें मिलावट की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा इसका विक्रय खाद्य सुरक्षा एवं मानक भी सही से नहीं होता है। जिसे लेकर सभी प्रकार के खुले तेलों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि आयुक्त के द्वारा खुले तेल की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। भविष्य में यदि कोई भी खाद्य कारोबारी खुला तेल बेचता हुआ पाया जाएगा, तो उसके तेल का नमूना लेकर तेल सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें