फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खारे पानी की समस्या से दिलाऊंगा मुक्ति

विज्ञापन
हाथरस : ग्राम पंचायत मिढ़ावली के प्राथमिक विद्यालय का भवन। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मिढ़ावली को आदर्श ग्राम पंचायत बनाए जाने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम पंचायत के अधिकतर गांवों से खारे पानी की समस्या को दूर कराया जाएगा। पोखरों की सफाई कराकर जनता को गंदे पानी के भराव की समस्या से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में होगा। बिजली के जो जर्जर तारों को भी बदलवाया जाएगा।
यह दावे ग्राम पंचायत मिढ़ावली के ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बातचीत के दौरान किए। ग्राम प्रधान ने बताया कि विभिन्न खेलों के लिए स्टेडियम का निर्माण और स्थायी गोशाला का निर्माण भी प्राथमिकता के तौर पर कराया जाएगा। ग्राम पंचायत के गांव मजरों में कच्चे परिक्रमा मार्गों को पक्का कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर सभी गांवों में नाली-खड़जो का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी तो वहीं उनका आवागमन भी सुगम होगा। पानी की निकासी व ओवरफ्लो हो चुकी पोखरों की सफाई कराई जाएगी, जिससे लोगों को रास्तों व गली-मोहल्लों में पानी भरने से निजात मिल जाएगी।
ग्राम प्रधान ने बताया कि शासन की योजनाओं को पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। पूरी पंचायत में नियमित सफाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। खराब हो चुके हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर नये हैंडपंपों की बोरिंग कराई जाएगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि जनता से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
खासियत
-ग्राम पंचायत की आबादी लगभग 10 हजार है।
-ग्राम पंचायत में वोटरों की संख्या करीब पांच हजार है।
-दो पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दो इंटर कॉलेज और एक राजकीय विद्यालय है।
-ग्राम पंचायत में मिढ़ावली में मिढ़ावली, टिकैता, पोलरा, अड्डा, गढ़ी हरिया, बैरू, नगला दुर्जिया, नगला हीरा, निवारी, हेली, गढ़ी केसरी, नगला चैनू शामिल हैं।
विज्ञापन

समस्याएं
ग्राम पंचायत के कई गांव मजरों में खारे पानी की समस्या है। प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी यहां लोगों को नहीं मिल पाता। इसके अलावा कई गांवों में सड़कों की हालत भी खराब है। पेयजल की भी काफी समस्या है।
इंटर पास हैं ग्राम प्रधान
ग्राम प्रधान राजेश कुमार इंटर पास हैं। पहली बार ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। जनता की सेवा करने के उनके इरादे बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें