न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों के प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुई हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें यह भी भरोसा दिया गया है कि उन्हें पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाएगी। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीमा उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनहित के काम कर रहे हैं। भाजपा की नीतियां जनता के अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुई हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निर्दलीय लड़ी थीं और जनता ने उन्हें काफी मतों से विजयी बनाया। ऐसे में जनता यह चाहती है कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से उन्हें यह भरोसा दिया गया है कि उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ाया जाएगा। जो भी पार्टी का आदेश होगा, उसका वह पालन करेंगी।