फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निर्माणाधीन मकान गिरा, मिस्त्री व मजदूर जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शेखूपुर मदन में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिर गया। राजमित्री व मजदूर मलबे में दब गए। लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उनको स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा गया।
ओमप्रकाश पुत्र दुर्जन सिंह निवासी शेखूपुर मदन का गांव में मकान बन रहा है। बृहस्पतिवार को मकान पर प्रेमपाल सिंह मिस्त्री और मजदूर पंकज कुमार व आकाश काम कर रहे थे। इस बीच निर्माणाधीन मकान भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे राजमिस्त्री व मजदूर दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर चीख-पुकार मच गई। मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मलबे में दबे लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय चिकित्सक से उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें