हाथरस : बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में मशाल रखते अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की स्वर्ण जयंती के अवसर पर बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में भारतीय सेना द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आरके सिंह, कर्नल संदीप शर्मा, मेजर वरुण त्रिसल, मेजर मंगेश पाटिल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस मौके पर विजय मशाल तथा भारत-पाक युद्ध में शामिल होने वाले सेनानियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भारत-पाक युद्ध में शामिल हुए सेनानियों ने युद्ध के अपने अनुभव भी साझा किए। ओनरेरी कैप्टन राजेंद्र सिंह, मेजर वरुण त्रिसल ने कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेटों से अपने विचार साझा किए।