फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चुनाव डयूटी के दौरान बुखार आने से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की ड्यूटी में तैनात एक होमगार्ड की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के भाई केंद्रपाल सिंह पुत्र बुद्धसेन निवासी सुसायत कला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
होमगार्ड नेम सिंह थाना सासनी में ड्यूटी करता था। वह होमगार्ड कंपनी 7 में तैनात था। 26 अप्रैल को वह जनपद हमीदपुर के स्लामनगर के ब्लॉक सरीला में प्राथमिक पाठशाला पर चुनाव ड्यूटी कर रहा था। उसे तेज बुखार आया जिससे उसकी तबियत बिगड गई। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो वे ड्यूटी स्थल पर पहुंच गए। 27 अप्रैल की रात होमगार्ड नेम सिंह को लेकर परिजन गांव आए 28 अप्रैल की सुबह 4 बजे नेेम सिंह की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें