फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हिंदू जागरण मंच ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

विज्ञापन
राजस्थान सरकार का पुतला दहन करत के बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राजस्थान के करौली में हुई घटना के विरोध में मंगलवार को हिंदू जागरण मंच हाथरस के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
मंच के पदाधिकारियों ने उन पर एक संप्रदाय विशेष के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने इस घटना को सोची समझी साजिश बताते हुए कहा कि राजस्थान में हिंदू समाज पर अत्याचार की घटनाएं आए-दिन हो रही हैं।
विज्ञापन

करौली हिंसा की घटना में राजस्थान सरकार ने रैली निकाल रहे हिंदू समाज के लोगों को ही फंसाने की कोशिश की है। राजस्थान पुलिस आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। हिंदू जागरण मंच हाथरस के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

इस्तीफा न देने पर केंद्र सरकार से राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। पुतला फूंकने वालों में शिवप्रकाश कौशल, शिवम शर्मा, विशाल वर्मा, अंकुश राजौरिया, मोरमुकुट वर्मा, वरुण वर्मा, अभिषेक राज, अजय कुमार, राजू, पंकज, शिवम निषाद, पदम कुमार आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें