फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हिंदी हमारी माता, हम इसका करते हैं वदन...

विज्ञापन
बाल कवित्री को सम्मनित करते राष्ट्रीय कवि संगम के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आजादी के 75वें वर्ष में जिले की साहित्यिक संस्थाओं बृज कला केंद्र, राष्ट्रीय कवि संगम और साहित्य संगम ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में किला राजा दयाराम परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। शुभारंभ बृज कला केंद्र एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने हिंदी का वंदन करके किया।
उन्होंने हिंदी हमारी माता, हम इसका वंदन करते हैं, हम हिंदी पर ही गर्व करते हैं। कार्यक्रम में हिंदी की दक्षिण भारत में गिरती हुई स्थिति पर राष्ट्रीय कवि संगम के जिला संयोजक एवं दक्षिण भारत प्रभारी आशु कवि अनिल बौहरे ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष एक सितंबर से कर्नाटक में इंटर के बाद हिंदी लगभग समाप्त कर दी गई है, क्योंकि वहां कन्नड़ को अनिवार्य और दूसरी भाषा के रूप में अंग्रेजी को स्थापित कर दिया गया है। यह बहुत ही कष्टकारक है। इस पर सरकार को कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर पूरे देश में हाथरस का नाम रोशन कर रहीं सिकंदराराऊ की युवा कवियित्री उन्नति भारद्वाज का जन्मदिन मनाया गया। प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस पर उसका जन्मदिन हाथरस में मनाने की घोषणा की गई। हिंदी दिवस पर उन्नति भारद्वाज ने हिंदी अपने वतन में हर तन की आवाज बन जावेगी, विश्व की सब भाषाओं की सरताज बन सुहावेगी, सुनाई।
डॉ. जितेंद्र शर्मा ने हमारी शान हिंदी है, सुनाई। डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी ने देश की जनता को आगे आना होगा, हिंदी को अहिंदी भाषी क्षेत्र में फैलाना होगा, सुनाई। दीपक रफी, रविकांत सिंह, देवी सिंह निडर, रूबिया खान, रोशनलाल वर्मा ने हिंदी की महानता को प्रणाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अभिषेक जौहरी बदायूं ने कहा कि हिंदी खुद मजबूत हो रही है, हिंदी का सम्मान बढ़ रहा है, अहिंदी भाषी क्षेत्र में भी हिंदी का महत्व बढ़ रहा है, सुनाकर तालियां बटोरीं। इस मौके पर अतुल आंधीवाल एडवोकेट, कपिल नरूला, रचित शर्मा, बीना गुप्ता, उत्तम सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें