न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता किसान मोर्चा और जिले के प्रभारी राजा वर्मा ने सिकंदराराऊ, हसायन, हाथरस ब्लॉक और क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या एक से वार्ड संख्या 12 की चुनाव संचालन समिति की बैठक ली।
बैठक में पंचायत चुनाव के लिए ग्रामसभा स्तर पर संगठन द्वारा आयोजित की जाने वाली चौपाल सभाओं और संपर्क अभियान के विषय में सभी पदाधिकारीयों को जानकारी दी। राजा वर्मा ने कहा कि इस चुनाव में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कठिन परिश्रम करना है। सभी मोर्चे के कार्यकर्ताओं को अपनी ग्रामसभा और क्षेत्र पंचायत में पूरी मेहनत और लगन से पार्टी को जीत दिलाने के लिए काम करना चाहिए।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने और संचालन महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में महेंद्र सिंह आचार्य, सत्यपाल मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, डौली माहौर, हरिशंकर राना, अविन शर्मा, पवन रावत, अनिल सिसौदिया, विवेक वार्ष्णेय, सुनील गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा, मथुरा प्रसाद गौतम, सुनील गुप्ता, संतराज सिंह, पंकज गुप्ता, दयाराम शीतल, नरेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश गुप्ता , नंदिनी देवी , विष्णु बघेल, मीरा माहेश्वरी, सुनीता वर्मा, शैलेंद्र गौड़, धर्मेंद्र उपाध्याय, शिवदेव दीक्षित, राजवीर कुशवाहा, दीपक उपाध्याय, सचिन वर्मा आदि मौजूद थे।