फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होली पर मिलेगी चीनी, चावल और मक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से इस बार पांच मार्च से होने वाले खाद्यान्न वितरण में गेहूं, चावल के साथ चीनी, मक्का व अन्य खाद्य सामग्रियों का भी वितरण होगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 15 किलोग्राम गेहूं, 15 किग्रा चावल, पांच किग्रा मक्का, एक किलो चीनी, एक किला चना व तीन लीटर मिट्टी का तेल दिया जाएगा।
गेहूं दो रुपये प्रति किलो, चावल तीन रुपये प्रति किलो, मक्का एक रुपये प्रति किलो, चीनी 18 रुपये प्रति किलो व मिट्टी का तेल 37 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। चने का वितरण निशुल्क किया जाएगा। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट,
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किग्रा गेहूं, दो किलो चावल व एक किलो मक्का दिया जाएगा। इस संबंध में सभी राशन डीलरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खाद्यान्न का वितरण डीएम द्वारा नामित पर्यवेक्षीय अधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें