न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना काल में एक तरफ जहां लोग घरों में कैद हो रहे हैं। वहीं, कुछ कर्मी कोरोना योद्धा की भूमिका में अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही स्थिति में वर्तमान में कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी भी हैं। स्थानीय कलेक्ट्रेट में तैनात शशिकांत गौतम को इस समय अधिकारियों की कोविड हेल्प डेस्क पर ड्यूटी लगाई है। वह कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भी हैं।
गौतम का कहना है कि पहले पंचायत चुनाव में ड्यूटी के चलते उन्होंने अवकाश नहीं लिया था। अब कोविड के कार्य में लगाया है। जब कोई कार्यालय आता है तो वह उसकी परिवार का सदस्य समझकर मदद करते हैं। वह अब भी अवकाश नहीं ले रहे।
इनके साथी ईडीएम मनोज उपाध्याय भी इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग की भूमिका में अपने पद का निर्वहन कर रहे हैं। वह भी कोविड हेल्प डेस्क पर पर ही तैनात हैं। हेल्प डेस्क से जुड़ी हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ वह मदद भी कर रहे है। मनोज उपाध्याय का कहना है कि जो भी उनसे मदद मांगता है। उसकी पूरी मदद करते हैं।