फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हों बेहतर, मेडिकल कॉलेज बने

विज्ञापन
हाथरस : बागजा जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिला अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा है। संसाधन भी पर्याप्त नहीं हैं। हालांकि जिले में मेडिकल कॉलेज तो स्वीकृत हो गया है, लेकिन अभी तक इसका निर्माण शुरू नहीं हुआ है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को आए मरीजों और उनके तीमारदारों को यही कहना था कि चाहे किसी की भी सरकार बने, जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए।
एलर्जी हो गई है। दवा लेने के लिए आए हैं। जिस हिसाब से यहां मरीज आते हैं, उस हिसाब से पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। नई सरकार यहां जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज बनवाए, ताकि तत्काल उपचार के साथ राहत मिल सके।
विज्ञापन

-हजारीलाल
मौसम बदलने के साथ वायरल चल रहा है। बुखार की दवा लेने आए थे। अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ है। नई सरकार मेडिकल कॉलेज को जल्द बनवाए तो काफी राहत मिलेगी। अन्य व्यवस्थाएं भी कराए।
विज्ञापन

-सलमान, मरीज
हाथ में चोट लग गई है। एक्सरे कराने के लिए आया हूं। एक्सरे कक्ष में मरीजों की लाइन लग रही है। जिस हिसाब से जिला अस्पताल है, उस हिसाब से यहां पर्याप्त इंतजाम नहीं है। यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएं। पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती हो।
-रतन देवी, मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें