फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: स्वास्थ्य महकमे की टीम ने प्रत्येक वार्ड में किया लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे की टीम ने शुक्रवार को सादाबाद के प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। घर के सदस्यों से परिवार में किसी व्यक्ति के सर्दी, बुखार या अन्य किसी रोग से पीड़ित होने या न होने के बारे में जानकारी ली गई, जिससे समय रहते पीड़ित का इलाज कराया जा सके।
स्वास्थ्य महकमे की 17 टीम, जिसमें तीन तीन सदस्य थे,ने सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह के निर्देशन में नगर के प्रत्येक वार्ड में हर घर का सर्वे किया। टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग कर्मी जुगेंद्र सिंह यादव, प्रेमपाल शर्मा, सुगंधा सागर, सुधा यादव, संजय, पिंकी आदि ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गली राम मंदिर में भी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने लोगों को बताया कि अभी ठंडे पानी का सेवन न करें। इम्यूनिटी बढ़ाने के प्रयास करें। घर से बाहर न निकलें। बिना मास्क के बाहर न घूूमें और सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें