फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना की चौथी लहर की आशंका के चलते स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
बीएसएल-2 लैब। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां स्वास्थ्य विभाग फिर सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग कोविड अस्पतालों में अपने संसाधनों को दुरुस्त करने में लगा है। जिला अस्पताल में फिर से फीवर हेल्प डेस्क बनेगी। यहां स्थापित प्रयोगशाला लैब में आरटीपीसीआर जांच की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में मास्क की अनिवार्यता कर दी गई है। जिले में पिछले दिनों कोरोना का एक केस मिला था। अब चौथी लहर की आशंका के चलते फिर से स्वास्थ्य महकमा अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन

बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय में फिर से फीवर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। इसके अलावा यहां अभी तक लैब में 100 से 200 नमूनोें की ही आरटीपीसीआर जांच होती है। अब इसकी क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

- कोरोना के मद्देनजर पूरी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त हैं। जिला अस्पताल में फिर से फीवर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। लैब में आरटीपीसीआर जांच की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के रोगियों की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी।
- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें