फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिविर में की गई लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
हाथरस : रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स के स्थापना दिवस पर लगाए गए शिविर में मरीजों की जांच करते चिकि? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स द्वारा रोटरी अंतरराष्ट्रीय के 116 वें स्थापना दिवस के मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन अलीगढ़ रोड स्थित एपेक्स पावर मारुति शोरूम के सामने किया गया। इस मौके पर लोगों के ब्लड प्रेशर और शुगर आदि बीमारियों की जांच की गई। हीमोग्लोबिन भी टेस्ट किया गया। लोगों को शिविर में परामर्श भी दिया गया।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके राजू को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रोटरी सदैव ही पीड़ित मानव की सेवा करती है। इस क्रम में यह शिविर लगाया गया है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना संस्था का मकसद है। इस मौके पर रोटेरियन अरुण जैन का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब जैसी संस्थाएं समाजसेवा का काम कर रही हैं। इस मौके पर दुर्गेश गुप्ता, संजीव अग्रवाल, पीयूष गुड़िहा, वरुण गोयल, तनुज गर्ग, संजीव अग्रवाल, रतन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सचिन गोयल, अनूप जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें