न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मतदान केंद्र पर बिजली की व्यवस्था न कराने पर एक प्रधानाध्यापक को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने निलंबित कर दिया है। संविलियन विद्यालय पाइंदापुर में प्रधानाध्यापक विजयपाल पर निर्वाचन कार्य की जिम्मेदारी थी। हेड मास्टर द्वारा मतदान केंद्र पर बिजली की व्यवस्था नहीं कराई गई।
आरोप है कि पिछले तीन दिनों से हेड मास्टर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हसायन ने हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए अपनी रिपोर्ट बीएसए शाहीन को भेजी थी। अब बीएसए ने बीईओ की रिपोर्ट पर अब हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। निलंबित हेड मास्टर को ब्लॉक संसाधन केंद्र सासनी से संबद्ध किया है। संवाद