फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हेड कांस्टेबल ने कोतवाली प्रभारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार पांडेय। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन/हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हसायन में तैनात एक हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कोतवाली प्रभारी हसायन पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहा है। साथ ही वह यह भी कह रहा है कि यदि उसके साथ किसी भी तरह की कोई अनहोनी होगी तो इसके जिम्मेदार कोतवाली प्रभारी हसायन होंगे। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण की जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी है।
हसायन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार एके पांडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहा है कि कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह जिस दिन से कोतवाली में तैनात होकर आए हैं उसी दिन से प्रताड़ित करने में लगे हुए हैं। नौ मई को न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट कासगंज में सीओ सुरेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह से अनुमति लेकर नोटिस साक्ष्य के लिए गया था।
विज्ञापन

उसके बाद भी कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने जीडी में तस्कर दर्ज करा दिया था। इस वीडियो में पांडेय ने कहा है कि कोतवाली में कंडम वाहनों के निस्तारण के लिए प्रक्रिया का कार्य चल रहा है। उन्होंने अपनी तनख्वाह से खर्च कर माल निस्तारण के लिए आरटीओ के यहां प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।
मगर अभी तक एसडीएम के द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण माल का निस्तारण नहीं हो पाया है। उसने कहा है कि आज बृहस्पतिवार को को कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि15 मई को पीटीसी मुरादाबाद में होने वाले हेडी (उपनिरीक्षक पद) के लिए होने वाले प्रशिक्षण में नहीं जाने दूंगा।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि उन्होंने हेड कांस्टेबल को कई बार हिदायत दी, मगर विभागीय कार्य में रुचि नही लिए जाने के कारण आदेश का अनुपालन नही किए जाने के दौरान जीडी में तस्करा अंकित कराया गया है। इधर, इस पूरे प्रकरण में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने सीओ सिकंदराराऊ को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

- हेड कांस्टेबल का वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। इस सिलसिले में एसपी द्वारा मुझे जांच सौंपी गई है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, सीओ सिकंदराराऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें